बड़ा बाइपास पर दर्दनाक हादसा, ट्रकों की टक्कर में दो की जान गई; एक गंभीर घायल

बरेली । बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब एक बजे लखनऊ-दिल्ली हाईवे के बड़ा बाइपास पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक के परखच्चे उड़ गए, जबकि दूसरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसा। हादसे के बाद एक ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायल व्यक्ति के पैर कटने की सूचना है।

हादसे में मृतकों और घायल की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी हाईवे और बिथरी चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

TOP

You cannot copy content of this page