अमित शेवारमानी बोले- ग्राहकों का विश्वास और माता-पिता का आशीर्वाद हमारी सबसे बड़ी पूंजी
वाराणसी (काशीवार्ता)। सिगरा स्थित प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान सुविधा साड़ी ने अपनी पांचवीं वर्षगांठ धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई। इस खास मौके पर प्रतिष्ठान को आकर्षक ढंग से सजाया गया। ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की गई, वहीं दुकान पर पहुंचने वाले लोगों का मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता अमित शेवारमानी ने कहा कि ग्राहकों के अटूट विश्वास और माता-पिता के आशीर्वाद से सुविधा साड़ी ने सफलता के पांच वर्ष पूरे किए हैं। इन पांच वर्षों में हमारा लगातार प्रयास रहा है कि बनारस के ग्राहकों को एक से बढ़कर एक आकर्षक डिजाइन और बेहतरीन क्वालिटी के कपड़े उपलब्ध कराए जाएं। ग्राहकों के मिले प्यार और सहयोग ने इस सफर को यादगार बनाया है।
उन्होंने बताया कि सुविधा साड़ी का इतिहास काफी पुराना है। इसकी शुरुआत वर्षों पहले गोदौलिया से हुई थी, जो आज भी उनकी पुश्तैनी दुकान है। समय के साथ प्रतिष्ठान का विस्तार हुआ और वर्तमान में गोदौलिया, सिगरा तथा लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इसकी तीन शाखाएं संचालित हो रही हैं।
अमित शेवारमानी ने सभी ग्राहकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जिन्होंने प्रतिष्ठान को चुना, भरोसा किया और इस सफर का हिस्सा बने, वे सभी परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले वर्षों में भी ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन, नवीनतम कलेक्शन और संतोषजनक सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।
