WhatsApp यूजर्स की मौज! अब प्रोफाइल पर लगा सकेंगे कवर फोटो, चैट बैकअप का लुक भी बदलेगा

नई दिल्ली। WhatsApp यूजर्स के लिए दो बड़े बदलाव आने वाले हैं। अब यूजर्स अपनी प्रोफाइल को नए अंदाज में सजा सकेंगे। कंपनी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए कवर फोटो फीचर लाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत प्रोफाइल फोटो से अलग, प्रोफाइल के सबसे ऊपर लैंडस्केप बैनर के रूप में कवर फोटो दिखाई देगी।

खास बात यह है कि यूजर्स अपनी गैलरी या कैमरे से फोटो चुनने के साथ Meta AI की मदद से भी कवर फोटो तैयार कर सकेंगे। इसकी प्राइवेसी के लिए Everyone, My Contacts और Nobody समेत चार विकल्प दिए जाएंगे।

फिलहाल यह फीचर WhatsApp के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.43.11 पर चुनिंदा यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है।

वहीं, दूसरा बड़ा बदलाव चैट बैकअप स्क्रीन में देखने को मिलेगा। नए डिजाइन में यूजर्स को बैकअप की स्थिति, मैन्युअल और ऑटोमैटिक बैकअप की जानकारी एक ही जगह मिलेगी। वीडियो बैकअप और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सेटिंग के लिए अलग स्क्रीन होगी।

दोनों बदलाव चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा रहे हैं। यानी आने वाले समय में WhatsApp यूजर्स को प्रोफाइल और चैट बैकअप, दोनों का नया अनुभव मिल सकता है।

TOP

You cannot copy content of this page