वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ से पहले बनारस स्टेशन छावनी में तब्दील, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

वाराणसी। बनारस स्टेशन से शनिवार को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए पूरे स्टेशन परिसर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। स्टेशन परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

कार्यक्रम के मद्देनजर स्टेशन के सभी प्रमुख प्रवेश और निकास द्वारों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासतौर पर द्वितीय प्रवेश द्वार के पास रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बैरिकेडिंग कर आवाजाही नियंत्रित कर दी है। यहां तैनात सुरक्षाकर्मी आने-जाने वाले लोगों की जांच कर रहे हैं। बिना वैध प्रवेश पास के किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

स्टेशन परिसर में केवल पासधारकों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ और अन्य सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। यात्रियों और आम लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कार्यक्रम को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए स्टेशन परिसर में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

TOP

You cannot copy content of this page