बीजेपी ने घोषित की प्रदेश कार्यसमिति 2026, काशी-गोरखपुर-अवध के 7 नाम शामिल, वाराणसी के दो नेताओं को मिली जगह

लखनऊ- भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने प्रदेश कार्यसमिति 2026 की घोषणा कर दी है। 29 अक्टूबर 2026 को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के हस्ताक्षर से जारी सूची में कुल 7 सदस्यों के नाम शामिल हैं। सूची के अनुसार काशी क्षेत्र से तीन नाम शामिल किए गए हैं, जिसमें वाराणसी से श्री राम प्रकाश दुबे और श्री उमेश पाठक तथा चंदौली से श्री अभिमन्यु सिंह का नाम है।वहीं गोरखपुर क्षेत्र से संतकबीरनगर के फतेहबहादुर सिंह उर्फ जोंखई और लालगंज से संगीता आजाद को जगह मिली है।
अवध क्षेत्र से उन्नाव के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और अम्बेडकरनगर से डॉ० मिथिलेश त्रिपाठी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
भाजपा की ओर से जारी इस लिस्ट को संगठन में नए समीकरण के तौर पर देखा जा रहा है।

TOP

You cannot copy content of this page