गुरु पूर्णिमा पर चाक-चौबंद सुरक्षा! एसपी आकाश पटेल ने आश्रम पहुंचकर संभाली कमान, तैयारियों का लिया जायजा
पड़ाव, चंदौली। गुरु पूर्णिमा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए चंदौली के पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मंगलवार को पड़ाव स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह के अवधूत भगवान राम आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा प्रवेश और निकास मार्ग का…
