
चंदौली। जिले के विकास पुरुष, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मूर्धन्य पत्रकार और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय पं. कमलापति त्रिपाठी की 121वीं जयंती 3 सितंबर 2026 को समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क, सदर कचहरी चंदौली में आयोजित होगा।
जयंती समारोह की तैयारियां पंडित कमलापति त्रिपाठी स्मृति सेवा संस्थान की ओर से जोर-शोर से की जा रही हैं। संस्थान के संयोजक धर्मेन्द्र तिवारी की देखरेख में कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, रंग-रोगन समेत अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
संस्थान के अध्यक्ष डॉ. नारायण मूर्ति ओझा ने चंदौली के समस्त सम्मानित नागरिकों और प्रबुद्धजनों से समारोह में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पं. कमलापति त्रिपाठी का चंदौली और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जयंती समारोह के माध्यम से उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया जाएगा।
