13 दिन बाद भी फरार है श्रेया का हत्यारा विवेक चौबे, तेरहवीं पर रो पड़ा पूरा परिवार

वाराणसी -(काशीवार्ता)-रोहनिया थाना क्षेत्र के बहुचर्चित एमएससी छात्रा श्रेया उपाध्याय हत्याकांड में पुलिस की सुस्ती सामने आ रही है। 13 दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी विवेक चौबे पुलिस की पकड़ से दूर है। मंगलवार को परिजनों ने नम आंखों से मृतका का तेरहवीं संस्कार किया। इस दौरान परिजन फफक-फफक कर रो पड़े और बोले आरोपी खुलेआम घूम रहा है, पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। मृतका के पिता ने बताया कि नए थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी ने अब तक उनसे मुलाकात तक नहीं की है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है। बता दें कि 18 अगस्त को घर से निकली श्रेया का शव 20 अगस्त को बच्चांव स्थित किराए के कमरे में मिला था। इस मामले में साजिशकर्ता पिता की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।

TOP

You cannot copy content of this page