वाराणसी खंड एमएलसी चुनाव: आठ जिलों के 450 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू, शाम 4 बजे तक होगा मतदान

वाराणसी(काशीवार्ता)। वाराणसी खंड शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। चुनाव को लेकर विभिन्न मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं की गई हैं। इस चुनाव में वाराणसी समेत सोनभद्र, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, भदोही, मीरजापुर और चंदौली के मतदाता अपने…

Read More

दशाश्वमेध में भीषण अग्निकांड से दहला इलाका, पेंट-झाड़ू की दुकान में लगी आग से लाखों का सामान स्वाहा, फंसे युवक को फायर ब्रिगेड ने बचाया

वाराणसी (काशीवार्ता) -शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील माने जाने वाले दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ की एक पेंट और झाड़ू की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब 2:30 बजे दुकान के अंदर से अचानक धुआं…

Read More

काशी में एयर शो को लेकर बड़ा अलर्ट! सुबह 9 बजे से 5 घंटे बंद रहेगा राजघाट मालवीय पुल, नाव संचालन पर भी रोक

वाराणसी। काशी में भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नमो घाट पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों के पहुंचने का अनुमान है। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यातायात और नाव संचालन को…

Read More

गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान, वाराणसी में आज से एयर शो – नमो घाट से भैसासुर घाट तक तैयारी पूरी

भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम दिखाएगी करतब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम वाराणसी-(काशीवार्ता)- काशी के लोगों के लिए दीपावली से पहले बड़ा तोहफा। 22 अक्टूबर से वाराणसी के आसमान में भव्य एयर शो का आयोजन होने जा रहा है। नमो घाट से लेकर भैसासुर घाट तक इसकी जोर-शोर से तैयारी चल रही है। जानकारी के…

Read More

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन, पुलिस आयुक्त ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन

रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि समारोह, मंत्रियों-महापौर और आला अफसरों ने पुष्पचक्र अर्पित किया वाराणसी-(काशीवार्ता)-पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज रिजर्व पुलिस लाइन, कमिश्नरेट वाराणसी में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने कर्तव्य की वेदी पर प्राणों की आहुति देने वाले अमर वीर शहीदों को याद…

Read More

मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत 10 दिवसीय विशेष अभियान सम्पन्न

वाराणसी-(काशीवार्ता)-अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध, कमिश्नरेट वाराणसी के नेतृत्व में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 11.10.2026 से 20.10.2026 तक मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 773 स्थानों पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 92,247 महिलाओं/बालिकाओं को शासन की योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा…

Read More

एयर शो से पहले वाराणसी में डीआईजी वैभव कृष्ण ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, बहादुरपुर घाट और कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले एयर शो के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने आज जनपद चंदौली में सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।1. जयपुरिया स्कूल मुगलसराय में ब्रीफिंग: एसपी चंदौली आकाश पटेल और डीएम चंद्रमोहन गर्ग की मौजूदगी में ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस बल को ब्रीफ…

Read More

गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब,भीड़ प्रबंधन में मुस्तैद रही पुलिस

वाराणसी। विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर गंगा का जलस्तर सामान्य होने के बाद गंगा आरती अपने मूल स्थान पर पुनः शुरू हो गई है।बुधवार को भी मां गंगा की भव्य आरती के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।आरती संपन्न होने के बाद एक साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के घाट से बाहर…

Read More

नाटी इमली के ऐतिहासिक भरत मिलाप की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं में उत्साह

वाराणसी। धर्म और आस्था की नगरी काशी में नाटी इमली के ऐतिहासिक भरत मिलाप को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस पारंपरिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया…

Read More

शादी का वादा, दो साल तक शोषण और फिर दूसरी शादी! बलिया का युवक वाराणसी में गिरफ्तार

वाराणसी (काशीवार्ता)। शादी का झांसा देकर युवती का दो साल तक शारीरिक शोषण करने और फिर दूसरी महिला से शादी कर लेने के आरोप में सिंधोरा पुलिस ने बलिया निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बांसडीह निवासी 30 वर्षीय प्रमोद राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने…

Read More
TOP

You cannot copy content of this page