चार रेलवे लाइनों के बीच जिंदगी दांव पर, दो दिन की भूख हड़ताल के बाद मिला सुरक्षित रास्ते का भरोसा
घरसड़ी विस्थापितों की भूख हड़ताल समाप्त, पुलिया और मूलभूत सुविधाओं के समाधान का आश्वासन बीना। सुरक्षित रास्ता, पुलिया निर्माण, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर घरसड़ी विस्थापितों द्वारा शुरू की गई अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल दूसरे दिन प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। दूधी से पहुंचे नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार ने भूख…
