चंदौली में गंगा के जलस्तर में दूसरे दिन भी तेजी, 24 घंटे में 1.32 मीटर बढ़ा पानी

चंदौली। कई दिनों तक लगातार घटने के बाद गंगा के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। लगातार दूसरे दिन पानी बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। रविवार को गंगा का जलस्तर 68.58 मीटर दर्ज किया गया था, जो सोमवार को बढ़कर 69.90 मीटर पहुंच गया। यानी महज 24 घंटे में जलस्तर में 1.32 मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की नजरें अब जलस्तर पर टिकी हैं। अचानक बढ़े पानी से लोगों को बाढ़ की आशंका सताने लगी है। वहीं प्रशासन भी गंगा के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि पर नजर बनाए हुए है। तटवर्ती क्षेत्रों में स्थिति की निगरानी की जा रही है। लोगों से सतर्क रहने और नदी के आसपास जाने से बचने की अपील की जा रही है।

TOP

You cannot copy content of this page