
वाराणसी -पुलिस कमिश्नरेट में कानून व्यवस्था को चुस्त करने के लिए 11 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। पुलिस उपायुक्त द्वारा जारी आदेश के तहत रिक्ति के सापेक्ष और समायोजन के आधार पर यह तबादले किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार उ0नि0 प्रिंस तिवारी को चौकी अमियामंडी थाना कोतवाली से चौकी रमना थाना लंका, उ0नि0 नितेश कुमार जायसवाल को थाना चेतगंज से चौकी अमियामंडी थाना कोतवाली भेजा गया है। उ0नि0 भृगुपति त्रिपाठी को चौकी नगर निगम थाना सिगरा से चौकी सूजाबाद थाना रामनगर की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में उ0नि0 शिवम मिश्रा को चौकी लल्लापुरा से चौकी नगर निगम थाना सिगरा, म0उ0नि0 प्रीति कुमारी को चौकी सप्तसागर से चौकी लल्लापुरा थाना सिगरा, उ0नि0 रवि सिंह को चौकी शीतला घाट से चौकी सप्तसागर और उ0नि0 अभय गुप्ता को थाना सिगरा से चौकी शीतला घाट थाना दशाश्वमेध भेजा गया है। इसके अलावा उ0नि0 रणजीत श्रीवास्तव को चौकी दुर्गाकुण्ड से थाना लंका, उ0नि0 संदीप सिंह को चौकी नाटीइमली से चौकी दुर्गाकुण्ड, उ0नि0 वैभव कुमार शुक्ला को चौकी चेतगंज से चौकी नाटीइमली और म0उ0नि0 निहारिका साहू को थाना लंका से चौकी चेतगंज थाना चेतगंज स्थानांतरित किया गया है।
