एनएच-19 पर भीषण सड़क हादसा: कार-टेंपो की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर

चंदौली। नेशनल हाईवे-19 पर मंगलवार देर रात करीब 12 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब वाराणसी की ओर से आ रही एक कार सड़क पर अचानक आए छोटे जानवर से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई और आगे खड़े टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में टिंकू पासवान (पुत्र मिठाई पासवान), निवासी डाक बंगला वार्ड नंबर-5, चंदौली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तुलसी (पुत्र अवध बिहारी), निवासी खोजवा, नई बाजार, वाराणसी को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार सुबह उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

घटना में निक्कू राय (पुत्र जनार्दन राय), निवासी कैली रोड, चंदौली गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

दो लोगों की मौत की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

TOP

You cannot copy content of this page