बीएचयू के बिरला सी छात्रावास में दीपोत्सव कार्यक्रम, ग्यारह सौ एक दीपों से जगमगाया परिसर

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के बिरला सी छात्रावास में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रावास के छात्रों ने ग्यारह सौ एक दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया। दीपों की रोशनी से पूरा छात्रावास परिसर जगमगा उठा और उत्सव का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में छात्रावास के एडमिन वार्डन डॉ. सत्यप्रकाश पाल, संरक्षक डॉ. अभय कुमार एवं डॉ. विकास कुमार सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रावास में आपसी सद्भाव, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना रहा। छात्रों ने उत्साह और उमंग के साथ दीप जलाकर दीपोत्सव की खुशियां साझा कीं और मिलजुलकर पकवान खाएं !

TOP

You cannot copy content of this page