सोते हुए वृद्ध की सांड के हमले से दर्दनाक मौत, पहले भी कर चुका था तीन बार हमला

वाराणसी-(काशीवार्ता)- रोहनिया थाना क्षेत्र के बैरवन पाल बस्ती में देर रात छुट्टा सांड ने सोते हुए 65 वर्षीय वृद्ध शारदा पाल को मौत के घाट उतार दिया।परिजनों के अनुसार शारदा पाल अपने द्वार पर सो रहे थे। तभी छुट्टा सांड ने उन पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वे घर के अंदर भागे, लेकिन सांड ने पीछा कर गलियारे में दीवार में दबाकर उन्हें मार डाला। शोर सुनकर परिजन दौड़े और सांड को भगाया, लेकिन तब तक मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी।मृतक के दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मरकहा सांड मृतक शारदा पाल पर पहले भी तीन बार हमला कर चुका था। गांव के गणेशु पाल को भी दो बार घायल कर चुका है और अब तक दर्जनों लोगों पर हमला कर चुका है। लगातार हमलों से गांव में दहशत और आक्रोश व्याप्त है। सूचना पर रोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची।

TOP

You cannot copy content of this page