धनतेरस पर एक्शन में पुलिस कमिश्नर

मंडुवाडीह से रथयात्रा तक किया पैदल मार्च, शोरूम मालिकों को दी चेतावनी जाम लगा तो खैर नहीं 80 प्रतिशत फोर्स सड़क पर उतारो

वाराणसी-(काशीवार्ता)-धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ के बीच पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल खुद सड़क पर उतरे। मंडुवाडीह, महमूरगंज, सिगरा, रथयात्रा तक पैदल गश्त कर यातायात का जायजा लिया। शोरूमों के सामने जाम पर नाराजगी जताते हुए बड़े प्रतिष्ठानों को अपनी पार्किंग खुद संभालने और अतिरिक्त स्टाफ लगाने के सख्त निर्देश दिए। कहा – त्योहार पर 80 प्रतिशत थाने की फोर्स सड़क पर दिखनी चाहिए। इसके बाद मैदागिन से रामापुरा तक गश्त कर मां अन्नपूर्णा स्वर्ण दर्शन की सुरक्षा देखी, श्रद्धालुओं से संवाद किया। मंदिर में सीसीटीवी ड्रोन निगरानी और सुगम दर्शन के निर्देश दिए।

TOP

You cannot copy content of this page