
वाराणसी-सिगरा थाना मुकेश सोनी पुत्र स्वर्गीय भैरव प्रसाद, निवासी नाड़ी मोड़ बाड़ी, रांची, झारखंड अपने परिवार के साथ वाराणसी में पूजा का सामान लेने आए थे।लहरतारा से कैंट आते समय ऑटो में उनका बैग छूट गया। बैग में 1 लाख 40 हजार रुपये नकद, 100 ग्राम चांदी का सिक्का और चांदी की बत्तियां (बतिया) थीं, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये है। कुल करीब 2 लाख रुपये का सामान बैग में अन्य सामानों के साथ छूट गया था। पीड़ित द्वारा इसकी सूचना थाना सिगरा पर दी गई। सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस और पुलिस कमिश्नरेट के कमांड सेंटर प्रभारी राजेश और उनकी टीम के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो का पता लगाया। कड़ी मशक्कत के बाद ऑटो को ट्रेस कर पीड़ित का पूरा सामान बरामद कर लिया गया।अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर पीड़ित मुकेश सोनी और उनके परिजनों ने कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस और कमांड सेंटर के कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
