काशी को मिलेगी नई पहचान! सामने आया सिग्नेचर ब्रिज का पहला लुक, मॉडल देखकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जताया पीएम मोदी का आभार

वाराणसी (काशी वार्ता)। काशी की तस्वीर बदलने वाली एक और बड़ी परियोजना की पहली झलक सामने आ गई है। बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज यानी नमो ब्रिज का मॉडल सामने आने के बाद वाराणसी में इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज ब्रिज के मॉडल का अवलोकन किया और परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

बताया जा रहा है कि नमो ब्रिज आने वाले समय में वाराणसी की नई पहचान के रूप में उभरेगा। यह पुल न केवल शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी काशी को एक नया आकर्षण देगा।

नमो ब्रिज के निर्माण से कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने के साथ ही वाराणसी के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना की पहली झलक सामने आने के बाद काशीवासियों की निगाहें इसके निर्माण और भव्य स्वरूप पर टिक गई हैं।

TOP

You cannot copy content of this page