वन्दे भारत के उद्घाटन हेतु केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे काशी

वाराणसी (काशीवार्ता) – वाराणसी से दिल्ली वन्दे भारत ट्रेन के उद्घाटन हेतु केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज काशी पहुंचे।
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महापौर अशोक तिवारी, भाजपा नेता पवन सिंह व प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा / प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा एयरपोर्ट शैलेश पाण्डेय उपस्थित रहे।

TOP

You cannot copy content of this page