राजातालाब में सीवर जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानी, 5 नवंबर को आंदोलन की चेतावनी

वाराणसी (काशीवार्ता)- राजातालाब कस्बे में जिम्मेदारों की अनदेखी से लोग परेशान हैं। कचनार गांव के रथयात्रा मार्ग पर एक दशक पहले पंचायत द्वारा बिछाई गई सीवरेज लाइन अब आफत बन गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से सफाई न होने से सीवर लाइन पूरी तरह जाम हो गई है। जिसके चलते बदबूदार गंदा पानी मुख्य मार्गों पर बह रहा है। इससे आमजन का निकलना दूभर हो गया है। बदबू और गंदगी से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। मोहल्लेवासियों ने कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की और आंदोलन भी किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इस उपेक्षा से नाराज होकर अब ग्रामीणों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। स्थानीय निवासी राजकुमार गुप्ता ने कहा कि यदि 72 घंटे में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन होगा।

TOP

You cannot copy content of this page