नई दिल्ली/लखनऊ, 2 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया गया है। कांग्रेस आलाकमान ने अजय राय को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाकर रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा मोना को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
AICC महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है।
नई प्रदेश टीम में:
- प्रदेश अध्यक्ष: आराधना मिश्रा मोना
- कार्यकारी अध्यक्ष: इमरान मसूद
- सीनियर उपाध्यक्ष: देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद
कांग्रेस ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के कार्यकाल और योगदान की सराहना की है।
वहीं, पार्टी अध्यक्ष ने चौधरी वीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल (CLP) का नेता नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।
