महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर 11वीं एनडीआरएफ द्वारा वृहद स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान

वाराणसी, 02 अक्टूबर 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वृहद स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।इस अभियान के तहत 11वीं एनडीआरएफ के बचावकर्मियों ने श्री संतोष कुमार, कार्यवाहक कमांडेंट के दिशा-निर्देशन में वाराणसी,चंदौली,लखनऊ, गोरखपुर एवं भोपाल में स्थानीय प्रशासन, नगर निगम, पुलिस, होमगार्ड, रेलवे, सीआरपीएफ, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा स्थानीय नागरिकों के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की। चंदौली के साहूपुरी क्षेत्र में विशेष स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। वहीं वाराणसी के मानस उद्यान, पहाड़िया में भी व्यापक स्वच्छता अभियान के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार का संदेश दिया गया।अभियान के दौरान एनडीआरएफ कर्मियों ने स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया। इस अवसर पर 11वीं एनडीआरएफ द्वारा महात्मा गांधी के स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।

TOP

You cannot copy content of this page