बाप बेटे में परिवारिक विवाद के दौरान रिवाल्वर छीनने में बेटे को लगी गोली

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के ककरमत्ता स्थित न्यू कॉलोनी लोहित रेजिडेंसी में रहने वाले प्रवीण कुमार सिंह 32 वर्षीय को परिवारिक विवाद के दौरान शुक्रवार दोपहर को पिता सेवानिवृत्त जेई लोक निर्माण विभाग अरुणाचल प्रदेश बिंदा कुमार सिंह रिवाल्वर छिना चपटी में प्रवीण के दाहिने हाथ में लगी है।पिता ने घटना की सूचना महमूरगंज पुलिस चौकी पर पहुंच कर दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। भेलूपुर इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि घर में बिंदा सिंह उनकी पत्नी बड़ा बेटा मौजूद थे।परिवारिक विवाद के दौरान पिता पुत्र में मारपीय हुई।मारपीट के दौरान बिंदा सिंह की रिवॉल्वर छीनने के दौरान गोली चली है।बिंदा सिंह को रिवाल्वर के साथ हिरासत में लिया गया।पिता पुत्र दोनों घटना को लेकर अभी कुछ बता नहीं रहे है।बिंदा सिंह के घर के पड़ोस में रहने वालों ने मौके पर पहुंचे पुलिस से बताया कि बिंदा सिंह के दोनों बेटों की शादी अभी नहीं हुई है।जिसको लेकर बेटा और पिता माता में रोजाना झगड़ा होता था।प्रवीण पढ़ाई के बाद घर बेरोजगार रहता है।छोटा बेटा अमित सिंह 30 वर्षीय अरुणाचल प्रदेश में बीआरओ में नौकरी करता है।

TOP

You cannot copy content of this page