मंडुवाडीह पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 2 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 2:10 बजे नाथूपुर गेट, बीएलडब्ल्यू के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय शंकर वर्मा उर्फ विजय पटेल (40) पुत्र कैलाश पटेल, निवासी ग्राम भरथरा, पोस्ट भरथरा, थाना लोहता, वाराणसी के रूप में हुई है।

मामले में 1 अक्टूबर को एक महिला ने मंडुवाडीह थाने में प्रार्थना पत्र देकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, रुपये लेने, गर्भपात कराने, गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु.अ.सं. 338/2026 में बीएनएस की संबंधित धाराओं तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक मामले की विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

TOP

You cannot copy content of this page