
वाराणसी। दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में एक यात्री अपना सामान ऑटो में ही भूल गया। सूचना मिलने के बाद कस्बा चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से ऑटो की पहचान कर यात्री का सामान सकुशल बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार, अमन सिंह पुत्र अजय सिंह, निवासी चुनार, थाना अदलहाट, मिर्जापुर, ऑटो से बनारस स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में उनका नीले रंग का झोला ऑटो में ही छूट गया, जिसमें उनका जरूरी सामान रखा था।
शिकायत मिलने पर कस्बा चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और ऑटो की पहचान की। इसके बाद ऑटो चालक राजू भारद्वाज पुत्र सपन सिंह, निवासी एलआईसी गली, थाना मंडुवाडीह, वाराणसी को कस्बा चौकी बुलाया गया। पूछताछ और सत्यापन के बाद यात्री का सामान उनके भाई रतनेश सिंह को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।
