मंडुवाडीह में इंडो सर्जरी क्लिनिक के सामने अवैध पार्किंग, ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने दी चेतावनी

वाराणसी: मंडुवाडीह स्टेशन से भिखारीपुर की ओर मुड़ते ही रामाश्रय इंडो सर्जरी क्लिनिक के सामने सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग बन गई है। अस्पताल के मरीजों और तीमारदारों के वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे आए दिन जाम और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। नियम के अनुसार हॉस्पिटल संचालक को अपनी निजी पार्किंग और गार्ड की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि वाहन सड़क पर खड़े न हों। लेकिन यहां गार्ड की ड्यूटी नहीं लगाई जाती और वाहन बेतरतीब तरीके से सड़क पर खड़े रहते हैं। सड़क पर अतिक्रमण की सूचना पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर जितेन्द्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने हॉस्पिटल व्यवस्थापक को बुलाकर सड़क पर खड़े सभी वाहनों को पार्किंग में खड़ा करवाने का निर्देश दिया साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में सड़क पर वाहन खड़ा कर अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

TOP

You cannot copy content of this page