आज रात 9 बजे कानून व्यवस्था, त्योहारों और कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रात 9:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी फील्ड अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था, आगामी त्योहारों की तैयारियों तथा कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

मुख्यमंत्री अधिकारियों से जिलेवार तैयारियों की जानकारी लेंगे और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दे सकते हैं। बैठक में पुलिस, प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहेंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ फील्ड में सक्रिय रहने और किसी भी स्थिति से तत्काल निपटने के निर्देश देंगे।

TOP

You cannot copy content of this page