पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। कोलकाता में आयोजित बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बंगाल की जनता ने भाजपा और प्रधानमंत्री पर भरोसा जताकर इतिहास रचा है। शाह ने कहा कि राज्य में “सोनार बांग्ला” के निर्माण के लिए विकास और सुशासन को प्राथमिकता दी जाएगी। शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी नेतृत्व और जनता का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
इधर, कोलकाता के में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन स्थल को बंगाली संस्कृति के अनुरूप सजाया जा रहा है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
बैठक के दौरान अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी की जीत 321 “शहीद कार्यकर्ताओं” को समर्पित है। उन्होंने और कांग्रेस नेता पर भी निशाना साधा। वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख ने सोशल मीडिया पर एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि वे कठिन समय में अपने साथियों का साथ नहीं छोड़ेंगे। दूसरी ओर, वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई, जहां सेंसेक्स 400 अंक तक टूट गया।
