वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के रजा नगर मुर्गिया टोला बजरडीहा के रहने वाले इस्तियाज अहमद के खाते से भिन्न भिन्न खाते में पैसा फ्रॉड करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि गुरुवार को उनके खाते से जालसाजों ने चार बार मे 239000 रुपए निकाल लिए। खाते से पैसे कटने के मैसेज आने के बाद उन्हें इसकी जानकारी हुई। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।
