
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मा0 पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद काशी क्षेत्र के वाराणसी जिला की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा 30 अगस्त 2026 को कर दी गई है। जिलाध्यक्ष के हस्ताक्षर से जारी सूची में कुल 21 पदाधिकारियों को जगह दी गई है।
उपाध्यक्ष पद पर 8 नाम
जिला उपाध्यक्ष के रूप में श्रीमती उषा राज मौर्या, श्री पवन सिंह, श्री संजय सिंह, श्री अश्वनी पाण्डेय, श्री विनय सिंह हिटलर, श्री रामप्रकाश सिंह उर्फ विरू, श्री अमित पटेल उर्फ रिकू और श्री संदीप सिंह उर्फ मिंट को मनोनीत किया गया है।
तीन महामंत्री, आठ मंत्री
जिला महामंत्री की जिम्मेदारी श्री संजीव सिंह गौतम, श्री संजय सोनकर और श्री अजय दुबे को दी गई है। वहीं जिला मंत्री के रूप में श्री उदय नारायण पटेल, श्रीमती खुशबू सिंह, श्री सुरेन्द्र कुमार बिन्द, श्री विजयराज यादव, श्रीमती रेखा चौहान, श्री अरविन्द मिश्रा, श्री अजय पटेल और श्री बृजेश राजभर को शामिल किया गया है।
इसके अलावा जिला कोषाध्यक्ष के पद पर श्री जगदीश प्रसाद जायसवाल और जिला कार्यालय मंत्री के रूप में श्री ओमप्रकाश प्रियदर्शी को नियुक्त किया गया है।
