27 अगस्त से नहीं लौटी घर, पुलिस तलाश में जुटी
वाराणसी। (काशीवार्ता )- थाना कपसेठी क्षेत्र के एक गांव से कक्षा 11वीं की नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। छात्रा के घर वापस न लौटने पर परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बीती रात में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों के मुताबिक छात्रा 27 अगस्त को रोज की तरह स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने पहले खुद से काफी खोजबीन की, रिश्तेदारियों में भी पता लगाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।थक-हारकर परिजनों ने कपसेठी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लापता छात्रा की तलाश में जुटी है।
