अतीक अहमद के बेटे अबान को आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जुमे की नमाज के बाद कसारी मसारी कब्रिस्तान में होगा अंतिम संस्कार

प्रयागराज। झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत के बाद उसका शव प्रयागराज के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र स्थित हटवा गांव में उसकी बुआ के घर लाया गया है। यहां परिजन, रिश्तेदार और करीबी लोग अंतिम दर्शन कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, जुमे की नमाज के बाद अबान को कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। अंतिम संस्कार को लेकर परिवार में शोक का माहौल है।

कब्रिस्तान और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात हैं। पुलिस पूरे क्षेत्र पर नजर बनाए हुए है ताकि कानून व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे।

फिलहाल कब्रिस्तान में लोगों की भीड़ नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग मिट्टी देने और अंतिम रस्म में शामिल होने पहुंच सकते हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

TOP

You cannot copy content of this page