वाराणसी -(काशीवार्ता)- चेतगंज पुलिस द्वारा दो नाबालिक बच्चों को पुलिस ने परिजनों से मिलाया थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनो बच्चे एक-दूसरे के पड़ोस के रहने वाले हैं। अपने घर से बिना बताये भटककर वाराणसी आ गये थे जो अंधरापुल के पास घूम रहे थे। आसपास के लोगो ने अपने साथ थाना चेतगंज पर लाया गया था जिनको सुरक्षार्थ थाने पर बिठाकर पूछताछ करने पर अपना नाम पता बताये जिसके माध्यम से थाना भदोही जनपद भदोही की पुलिस से जरिये दूरभाष संपर्क कर बच्चो के परिजनों को अवगत कराया गया था जिसके उपरान्त उनके परिजन आये। दोनो नाबालिक बच्चों को सुबह उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर किया गया।
दो नाबालिक बच्चों को पुलिस ने परिजनों को सौपा
