देवास में बड़ी घटना, खातेगांव में शराब माफिया के ट्रक ने टीआई दिलीप पुरी को रौंदा, मौके पर मौत

देवास जिले में देर रात शराब तस्करी की सूचना पर ट्रक का पीछा कर रही पुलिस टीम के साथ बड़ी घटना हो गई। हरदा से गुजरात की ओर जा रहे ट्रक को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक चालक ने कुचल दिया । ट्रक का पिछला पहिया उनके शरीर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, देवास एसपी आदित्य मिश्रा ने ट्रक को पकड़ने के लिए पांच से अधिक पुलिस टीमें बनाई थीं। इनमें कन्नौद, सतवास और खातेगांव के थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस को सूचना मिली थी अवैध शराब से भरा ट्रक हरदा की ओर से आ रहा है और इंदौर होते हुए गुजरात जाने वाला है ।पुलिस टीम ट्रक का पीछा कर रही थी और आगे नाकाबंदी भी की गई थी।

इसी दौरान हरदा-नेमावर हाईवे पर ट्रक चालक पानी पीने के लिए रुका। खातेगांव टीआई दिलीप पुरी उसे पकड़ने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक को ट्रक से नीचे उतरने के लिए कहा। इसी दौरान दोनों के बीच झूमाझटकी होने लगी। बताया जा रहा है कि चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की। इस दौरान टीआई नीचे गिर गए और ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से निकल गया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।

ट्रक नंबर एमपी 43 एच 4786 है जिसमे शराब भरी हुई है । पुलिस में ट्रक जब्त कर किया और चालक को गिरफ्तार कर लिया है । दबिश में शामिल अफसरों के मुताबिक शराब तस्करी में हरदा के राहुल जायसवाल का नाम सामने आया है और देवास के तस्कर भी नेटवर्क में शामिल हैं ।

TOP

You cannot copy content of this page