पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने किए बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

महादेव के बुलावे को बताया सौभाग्य, बोले- जय बाबा विश्वनाथ, हर हर महादेव

वाराणसी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने वाराणसी पहुंचकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई और विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा व्यक्त की।

सहवाग ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंदिर परिसर की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में वह सफेद टी-शर्ट और काला चश्मा पहने हाथ जोड़कर बाबा के दरबार में खड़े नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “जहां महादेव का बुलावा आ जाए, वहां जाना अपने आप में सौभाग्य है। जय बाबा विश्वनाथ! हर हर महादेव।”

सहवाग की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। उनके प्रशंसक भी कमेंट के जरिए हर-हर महादेव लिखकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

TOP

You cannot copy content of this page