आगरा । खेड़ा राठौर के गुढ़ा गांव स्थित चंबल नदी घाट पर बुधवार की दोपहर 12.30 बजे मंगल सिंह अपने दोस्तों के साथ अपने हाथ पांव धो रहा था। तभी मगरमच्छ ने हमला कर मंगल सिंह का एक पैर जबड़े में जकड़ लिया। सूझबूझ का परिचय देते हुए दोस्तों ने डंडे मार कर पैर छुड़ा लिया। हमले में युवक का पैर जख्मी हो गया। परिवार ने घायल को बाह सीएचसी पर भर्ती कराया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडिकल कालेज आगरा रेफर कर दिया।
मौत के मुंह से लौटा युवक, चंबल नदी में मगरमच्छ ने किया हमला
