जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन के निधन पर कलेक्ट्रेट में शोकसभा, अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश।
जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन के आकस्मिक निधन पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।

शोकसभा में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय पुनीत टंडन को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके निधन को प्रशासनिक सेवा के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके कार्यों और योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए एस.के. राय, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित जिला प्रोबेशन विभाग एवं कलेक्ट्रेट के अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

TOP

You cannot copy content of this page