बभनी लूटकांड के दो फरार आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित, सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय

सोनभद्र। जनपद के बभनी थाना क्षेत्र में दर्ज लूट प्रकरण में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने प्रत्येक पर ₹25-25 हजार का पुरस्कार घोषित किया है। यह कार्रवाई थाना बभनी पर दर्ज मु0अ0सं0-158/2026 के तहत धारा 309(6) एवं 317(2) बीएनएस में दर्ज मामले के संबंध में की गई है।

पुलिस के अनुसार, बभनी पुलिस ने इस लूटकांड का सफल अनावरण करते हुए पहले ही कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर दो अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता सामने आई, जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने दोनों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।

इनाम घोषित किए गए वांछित अभियुक्तों में पंकज साह, पुत्र पुरुषोत्तम दास, निवासी धूरीताल पश्चिम, थाना बैढ़न, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) तथा संजय साकेत, पुत्र लालजी साकेत, निवासी कनई, थाना बरगवां, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) शामिल हैं।

सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इन दोनों वांछित अभियुक्तों के संबंध में कोई विश्वसनीय सूचना प्राप्त हो तो वह निकटतम पुलिस थाना या सोनभद्र पुलिस को इसकी जानकारी दे। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

TOP

You cannot copy content of this page