मिठाई में निकला बाल, खट्टा मिला गुलाब जामुन! चर्चित ‘शिव लोक मिष्ठान भंडार’ पर मिलावटी खोवे का आरोप, जांच की उठी मांग

अदलहाट (मीरजापुर)। नरायनपुर त्रिमुहानी के पास स्थित चर्चित ‘शिव लोक मिष्ठान भंडार’ एक बार फिर विवादों में घिर गया है। ग्राहकों ने दुकान की मिठाई में बाल निकलने और गुलाब जामुन का स्वाद खट्टा व बदबूदार होने का आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी जताई। मामले को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग (FSDA) और जिलाधिकारी से जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

जानकारी के अनुसार, ग्राहक धर्मजीत यादव, शम्पू (ट्रक चालक) और भूपेंद्र कुमार दुकान से मिठाई खरीदकर खाने लगे। उनका आरोप है कि मिठाई के अंदर बाल निकला, जबकि गुलाब जामुन का स्वाद खराब और खट्टा था। इससे ग्राहकों में आक्रोश फैल गया।

ग्राहकों ने आरोप लगाया कि दुकान पर असली दूध के खोवे की बजाय पाउडर से तैयार मिलावटी खोवे का उपयोग कर मिठाइयां बनाई जाती हैं। साथ ही यह भी दावा किया गया कि दुकान पर बिकने वाला पनीर भी पाउडर से तैयार किया जाता है। उनका कहना है कि यह पहली घटना नहीं है, बल्कि पहले भी कई बार ऐसी शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी मिर्जापुर और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) से करने का निर्णय लिया। शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि दुकान पर छापेमारी कर मिठाई और पनीर के नमूने लैब जांच के लिए भेजे जाएं तथा यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

TOP

You cannot copy content of this page