DIG का बड़ा एक्शन: जौनपुर में व्यापारी से 3 लाख की लूट पर जलालपुर थाने के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 3 आरोपी गिरफ्तार, कार और नकदी बरामद

वाराणसी -जौनपुर में सस्ते सोने का प्रलोभन देकर व्यापारी को बुलाकर मारपीट कर 3 लाख रुपये लूटने के सनसनीखेज मामले में डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने सख्त रुख अपनाया है। थाना जलालपुर की लापरवाही पर 1 उप निरीक्षक, 3 मुख्य आरक्षी/आरक्षी और 1 कंप्यूटर ऑपरेटर समेत कुल 5 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 25 अगस्त को शाम 7:35 बजे पीड़ित आकाश सेठ पुत्र भरत लाल, निवासी शकरमंडी, कोतवाली जौनपुर ने सीधे DIG के CUG नंबर 9454400199 पर फोन कर बताया कि उसे एक अज्ञात नंबर से सस्ते रेट पर सोना दिलाने का झांसा दिया गया। वह अपने मित्र सौरभ प्रताप के साथ 3 लाख रुपये लेकर ग्राम इजरी, थाना जलालपुर पहुंचा, जहां अजय सिंह उर्फ पिंटू, शुभम सिंह, इंद्रजीत सरोज व विशाल सिंह ने मारपीट कर 3 लाख लूट लिए और जान से मारने की धमकी दी।
थाने ने नहीं की कार्रवाई तो DIG हुए सख्त DIG ने तुरंत जलालपुर पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया, लेकिन फीडबैक में पता चला कि जांचकर्ता दरोगा ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही कोई कार्रवाई की। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी जौनपुर से जांच कराई गई। शिकायत सही मिलने पर 26 अगस्त को थाना जलालपुर में मु0अ0सं0- 383/2026 धारा 309(4), 115(2), 352, 351(3) BNS के तहत केस दर्ज किया गया। 3 गिरफ्तार, लूट का माल बरामद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अजय सिंह उर्फ पिंटू (51 वर्ष) निवासी इजरी, जलालपुर शुभम सिंह (28 वर्ष) निवासी इजरी, जलालपुर इंद्रजीत सरोज (56 वर्ष) निवासी निहालापुर, केराकत को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूटी गई कार UP65CF1241 और पूरी 3 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली गई है। चौथा आरोपी विशाल सिंह की तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर किस्म के हैं और पहले भी इसी तरह की वारदात कर चुके हैं। डीआईजी ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

TOP

You cannot copy content of this page