समर्थकों में खुशी की लहर, मल्हनी से चुनाव लड़ सकते हैं पूर्व सांसद
जौनपुर (काशीवार्ता)। पूर्व सांसद धनंजय सिंह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जौनपुर कोर्ट से मिली सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में चल रही कानूनी प्रक्रिया में फैसला धनंजय सिंह के पक्ष में आने की उम्मीद है। जिसको लेकर उनके समर्थकों में ख़ुशी का माहौल है। हालांकि, हाईकोर्ट की ओर से आधिकारिक आदेश आने तक फैसले को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
इधर, मल्हनी विधानसभा से धनंजय सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार टिकट को लेकर भाजपा गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं से मुलाकात और संपर्क का सिलसिला जारी है।
