जौनपुर को आज गडकरी देंगे 36.77 अरब की सौगात

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को जौनपुर को 36.77 अरब की सौगात देंगे। वह सभा को भी संबोधित करेंगे। गडकरी के आगमन की तैयारी पूरी कर ली गई है।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को दिन में 11:15 बजे मुंगराबादशाहपुर के सार्वजनिक इंटर कॉलेज में पहुंचेंगे। यहां करीब 36.77 अरब की आठ परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें 467 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास और 3210 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। कॉलेज में आयोजित सभा को भी गडकरी संबोधित करेंगे।

TOP

You cannot copy content of this page