गंगा उत्सव-2026 के अंतर्गत सोनभद्र में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं मैराथन दौड़ का आयोजन


सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
जिला गंगा समिति, सोनभद्र के तत्वावधान में जिलाधिकारी के निर्देशन एवं प्रभागीय वनाधिकारी के मार्गदर्शन में दिनांक 04 नवंबर 2026 को गंगा उत्सव-2026 के अंतर्गत विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बड़ौली चौराहा, रॉबर्ट्सगंज से टियारा स्टेडियम, रॉबर्ट्सगंज तक मैराथन दौड़ आयोजित की गई, जिसे मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), सोनभद्र द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मैराथन में स्कूली बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति, सोनभद्र श्री महेंद्र गौतम द्वारा मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त टियारा स्टेडियम में भारोत्तोलन, तीरंदाजी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को उप प्रभागीय वनाधिकारी शत्रुघ्न त्रिपाठी तथा उप क्षेत्रीय वनाधिकारी, चुर्क , पटना एवं रॉबर्ट्सगंज द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप प्रभागीय वनाधिकारी शत्रुघ्न त्रिपाठी एवं अंतरराष्ट्रीय एथलीट राम बाबू एवं मास्टर एथलीट संजय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समस्त खेल गतिविधियों का आयोजन जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद के नेतृत्व में संपन्न कराया गया। इस अवसर पर वन प्रभाग के समस्त रेंज अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना विकसित करने के साथ-साथ गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण, स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।

TOP

You cannot copy content of this page