थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री मेविस टॉक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 291/2026 धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 318(2), 336(3), 340(2), 345(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय बहादुर सिंह उर्फ सिम्पू सिंह पुत्र स्व0 केवलभान सिंह, निवासी ग्राम निबावल (सेमरिहा), थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 36 वर्ष को बढ़ौली चौराहे से आज दिनांक 03.11.2026 को समय करीब 13:30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

TOP

You cannot copy content of this page