मोमो विक्रेता की हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, पड़ाव से दबोचा गया

मिनी सिलेंडर से सिर पर वार कर की थी युवक की हत्या, पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया विजयीपुरा में शनिवार की रात मामूली विवाद में मोमो बेचने वाले युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार दोपहर आदमपुर थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने गिरफ्तारी की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त किशन विश्वकर्मा को पुलिस ने पड़ाव क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की।

पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात मामूली विवाद के दौरान आरोपी अपना आपा खो बैठा। इसी दौरान उसने पास में रखा मिनी गैस सिलेंडर उठाकर युवक के सिर पर दे मारा। गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

TOP

You cannot copy content of this page