
बलियरी शिव मंदिर के पास लगाया जायेगा शिविर
जिन परिवारों को अभी तक विद्युत सुविधा प्राप्त नहीं हुई है वे शिविर मे आकर अपनी बात रखे
म्योरपुर/सोनभद्र
म्योरपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बलियारी मे बुधवार को विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा एक विशेष मेगा विद्युत समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है सुबह 10 बजे पंचायत भवन, बलियरी शिव मंदिर के पास
इस अवसर पर मानसिंह गौड़ वर्तमान ब्लॉक प्रमुख, म्योरपुर एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गणेश जायसवाल सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे
विद्युत विभाग की ओर से उपस्थित अधिकारीगण
अधिशासी अभियंता, पिपरी,उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता, कुंडाडीह एव संबंधित विभागीय कर्मचारीगण।
शिविर में निम्नलिखित कार्यों एवं समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा धरती आभा जनजातीय उत्कर्ष अभियान (DAJUGA) के अंतर्गत पात्र एवं संबंधित गांवों में नए विद्युतीकरण की व्यवस्था,नए विद्युत संयोजन (कनेक्शन) हेतु आवेदन एवं आवश्यक कार्यवाही,विद्युत बिल में त्रुटियों का संशोधन विद्युत विभाग से संबंधित अन्य समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान। विद्युत विभाग के अवर अभियंता महेश कुमार ने बताया कि विद्युत कैम्प मे समस्त ग्राम प्रधानगण एवं ग्रामवासियों से विशेष अपीलहै कि आप सभी अपने-अपने गांव से अधिक से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं एवं जरूरतमंद परिवारों तक इस सूचना को पहुंचाएं तथा स्वयं भी शिविर में उपस्थित होकर अपने गांव की विद्युत संबंधी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखें
विशेषकर जिन परिवारों को अभी तक विद्युत सुविधा प्राप्त नहीं हुई है, वे इस शिविर का लाभ अवश्य उठाएं
आइए, जनप्रतिनिधियों एवं विद्युत विभाग के संयुक्त प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सुविधाओं का विस्तार करें और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें
