म्योरपुर मे एकल ग्रामोत्थान का भव्य शुभारम्भ हुआ

कम्प्यूटर, सिलाई, ब्यूटीशियन का दिया जायेगा प्रशिक्षण

म्योरपुर /सोनभद्र
म्योरपुर स्थानीय कस्बा मे हनुमान मन्दिर के पास मंगलवार को एकल ग्रामोत्थान के पी फोर के ज़ोनल प्रभारी सभाष सिंह ने मा सरस्वती, भारतमाता, एव हनुमान जी के चित्र पर पुष्प अर्पित क़र भब्य शुभारम्भ किया गया अपने सम्बोधन मे श्री सिंह ने कहा कि एकल ग्रामोत्थान का उद्देश्य जो बच्चीया मुख्य धारा से भटक जा रही हैं उन्हें फिर से पुनः मुख्य धारा में जोड़ना है एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है गांव की बच्चिया गांव में ही रह जाए उन्हें गांव में आत्म निर्भर बना दिया जाए एकल ग्रामोत्थान इसी पर कार्य क़र रही है बच्चीया सेंटर मे आकर खुद अपने हाथ से काम सीखे इस सेंटर पर कम्प्यूटर, सिलाई, ब्यूटीशियन,सिखाया जायेगा प्रशिक्षण लेने के बाद बच्चीया अपने और अपने परिवार का भरण पोषण अच्छी तरह से कर सकेंगी रेनुकूट अंचल अध्यक्ष अमर केश सिंह ने बताया कि दूर दराज के जो बच्चे बच्चीया कम्प्यूटर प्रशिक्षण लेने नहीं आ पाएंगे उनके लिए एकल ग्रामोत्थान द्वारा बस कि ब्योस्था कि गयी हैँ बस मे कुल 10 कम्प्यूटर लगे है ग्रामीण अंचल मे जा क़र उन्हें हमारी संस्था द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जायेगा
इस मौके पर भाजपा नेता सोनाबच्चा अग्रहरी, दीपक सिंह,पूर्व ग्राम प्रधान लालता प्रसाद जायसवाल,गगन जी, अमरेश कुमार,राम लखन निरुपमा देवी, बुद्धिनरायण, राजेश, जितेन्द्र, मीनाक्षी यादव, सुमन जी आदि मौजूद रहे

TOP

You cannot copy content of this page