दुद्धी में आयोजित वृहद रोजगार मेले में 612 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का अवसर

बेरोजगार युवाओं को मिला रोजगार का अवसर, दुद्धी रोजगार मेले में 612 अभ्यर्थी चयनित

वृहद रोजगार मेले से युवाओं को मिली नई उड़ान, 612 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का अवसर

राजकीय आईटीआई दुद्धी में आयोजित रोजगार मेले में उमड़े युवा, 20 कंपनियों ने की प्रतिभागिता
सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र, विवेक साहू द्वारा जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 04 नवम्बर 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), दुद्धी परिसर में विधानसभा दुद्धी का वृहद रोजगार मेला आयोजित किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 20 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया।

मेले में हिन्दाल्को इंडस्ट्रीज, विजन इंडिया, फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक , एनआईआईटी, एलएंडटी (सर्विस केयर), उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम (रोडवेज), अनपरा ताप विद्युत परियोजना, सीपेट वाराणसी सहित विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रतिभाग कर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया सम्पन्न की गई।

इस रोजगार मेले में लगभग 1800 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 612 अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए ऑफर प्रदान किए गए। रोजगार मेले के एक माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री कमलेश मोहन, माननीय अध्यक्ष नगर पंचायत सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य, जिला सेवायोजन अधिकारी, आईटीआई संस्थान एवं सेवायोजन कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले का उद्देश्य जनपद के युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रोत्साहित करना रहा।

TOP

You cannot copy content of this page