IGRS में कासगंज पुलिस ने मारी बाजी, प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

कासगंज/उत्तरप्रदेश।
जन शिकायतों के निस्तारण में कासगंज पुलिस ने पूरे प्रदेश में परचम लहराया है। आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की अक्टूबर-2026 माह की रैंकिंग में कासगंज पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने सम्पूर्ण पूर्णांक 125 में से 125 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।

एसपी कासगंज ने काशीवार्ता को बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप हर शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से सुनना और उसका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि जनपद के सभी थाना प्रभारियों, सीओ और आईजीआरएस सेल ने टीम वर्क के साथ काम किया, जिसका परिणाम है कि कासगंज आज आईजीआरएस में नंबर वन है।

एसपी ओ.पी. सिंह ने इस उपलब्धि के लिए सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना ही पुलिस का मुख्य लक्ष्य है।

TOP

You cannot copy content of this page