दीपावली-छठ को लेकर यूपी पुलिस की छुट्टियां रद्द

लखनऊ/वाराणसी-आगामी दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर यूपी पुलिस महकमे में छुट्टियां बंद कर दी गई हैं। डीजीपी राजीव कृष्णा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। डीजीपी मुख्यालय लखनऊ से 4 नवंबर को जारी आदेश संख्या DG-VIII-77(37)-2026 के मुताबिक, 5 नवंबर 2026 से 17 नवंबर 2026 तक सभी प्रकार के पुलिस कर्मियों की छुट्टी पर रोक रहेगी। आदेश में कहा गया है कि विशेष परिस्थिति में संबंधित अधिकारी आवश्यकता के अनुसार ही छुट्टी स्वीकृत कर सकेंगे। सभी जोन, रेंज, पुलिस कमिश्नर और एसएसपी को सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

TOP

You cannot copy content of this page